मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

गत चार वर्षो से राज्य में भाजपा शिवसेना की सरकार है, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास राज्य का गृह विभाग है जिससे कानुन व्यवस्था से जुडी हर समस्या का संबंध उनसे है दुसरी ओर नागपुर शहर, विदर्भ और पूरे राज्य में कानुन व्यवस्था चरमरा गयी है। अमरावती शहर में हाल ही में तीन से चार युवतियों की हत्या हुई है, इसका अर्थ है कि भाजपा सरकार के शासनकाल में युवती, महिलाएं असुक्षित हैं। पूरे राज्य में अपराधिक घटनाएं बढी हैं। राज्य में कानुन व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा सरकार विफल रही है, ऐसा आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेश युवती इकाई की अध्यक्षा सक्षणा सरगल ने लगाया है। पुर्व विधायक संदीप बाजोरिया के जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वे बोल रही थीं। इस समय राज्य महिला आयोग की पुर्व सदस्या डाॅ. आशा मिरगे, सारिका ताजणे, डाॅ. आरती फुफाटे, मनीषा काटे आदि उपस्थित थे। भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढी है और सरकार को इसकी चिंता नहीं है। राष्ट्रवादी कांग्रेस ने महिलाओं के सक्षमिकरण के लिए हमेशा प्रयास किया है। शिवसेना राज्य को भगवा बनाना चाहती है, हमें महाराष्ट्र धर्मनिरपेक्ष, पुरोगामी बनाना है ऐसा भी इस मौके पर सक्षणा सरगल ने कहा।
