विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न | New India Timesविश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ, जिसमें परिषद का परिचय, सैद्धान्तिक भूमिका, अन्य प्रमुख विषयों पर रखे गए कार्यक्रम की शुरुवात स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती माता पर दीपांजलि एवं पुष्पांजलि कर की गई। बाद में छात्रा बहनो ने गुरुजन को बैच लगा कर स्वागत किया। तदोपरांत ओम प्रकाश वर्मा, प्राचार्य हाजी वारिस अली शाह डिग्री कॉलेज ने विद्यार्थी परिषद का परिचय नए एवं पुराने कार्यकर्ताओ से करवाते हुए कहा विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई तबसे विद्यार्थी परिषद अनवरत कार्य कर रही है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत का पुनर्निर्माण है।विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न | New India Timesविभाग प्रमुख लखनऊ विनय मौर्य ने विद्यार्थी परिषद के सैद्धान्तिक भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता अविनाश गुप्ता ने व्यवस्था प्रमुख को धन्यवाद प्रेषित करते हुए “वन्दे मातरम” के साथ कार्यक्रम का समापन किया। मंच का संचालन अभिषेक पाण्डेय विभाग सह संयोजक लखनऊ विभाग तहसील अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाराबंकी विभाग प्रमुख सौरभ सूर्यवंशी, धनजय वर्मा. अतुल वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा तथा निशान्त द्विवेदी सोशल मीडिया प्रभारी आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

By nit