विधुत विभाग की लापरवाही से छपारा में 24 घंटे जल रही है स्ट्रीट लाईट  | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​
विधुत विभाग की लापरवाही से छपारा में 24 घंटे जल रही है स्ट्रीट लाईट  | New India Timesविधुत विभाग की लापरवाही से छपारा में 24 घंटे स्ट्रीट लाइट जल रही है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। बिजली की बर्बादी को लेकर इलाके में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक छपारा में विगत 6 दिनों 24 घंटे स्ट्रीट लाइट जल रही है।यह लापरवाही पंचायत की है या विधुत मंडल की? क्योंकि अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है।  लोगों का आरोप है कि 6 दिन हो गये हैं स्ट्रीट लाइट 24 घंटे सेवा दे रही है,  विधुत मंडल को तो बिल से मतलब है और पंचायत के कर्णधार को पंचायत को कर्जदार बनाने से, इसीलिये 6 दिनों से लगातार 24 घंटे स्टेट लाइट जल रही है। खम्भे पर जलती लाईट को देखकर स्थानीय लोग चुटकला बना कहने लगे है कि भाजपा द्वारा 24 घंटे बिजली देने का वादा पूरा होती नजर आ रही है। इस तरह की लापरवाही पर पंचायत बिजली विभाग को जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए।

By nit