तलवार, फालिया दो दस ग्राम सोने की चेन के साथ दो चेन स्नैचर्स गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

तलवार, फालिया दो दस ग्राम सोने की चेन के साथ दो चेन स्नैचर्स गिरफ्तार | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर पुलिस ने दो चेन स्नैचर्स को गिरफ्तार कर धारदार हथियार और दो सोने की चेन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

अपराध क्रमांक 144/18 आई.पी.सी. धारा 392 में 16 मई 2018 को मेघनगर थाने में पंजीबद्ध हुआ था। मेघनगर निवासी गौरव पिता लक्ष्मीनारायण पांचाल के गले में से एक सोने की चेन जिसकी कीमत 15 हजार, कुछ नगदी व विवो कंपनी का एक मोबाइल फोन मेघनगर रेलवे रैक पॉइंट के आगे बालाजी कंपनी के समीप लूट ली गई थी व इसी दौरान कुछ दूरी पर 2 महिलाओं के गले से एक सोने की चेन भी लूट की घटना को आरोपियों द्वारा अंजाम दिया गया था।तलवार, फालिया दो दस ग्राम सोने की चेन के साथ दो चेन स्नैचर्स गिरफ्तार | New India Times

मेघनगर पुलिस को उक्त मामले में मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को 2 सप्ताह पहले पुलीस ने धरदबोचा आरोपी पिंकेश पिता जयमाल वसुनिया निवासी सुलाह मवडा थाना कल्याणपुरा को अपराध क्रमांक 144 / 18 धारा 392 के मामले में आरोपी पिंकेश ने 10 ग्राम सोने की चेन और एक धारदार फलिया की जब्ती की गई। आरोपी दीपक उर्फ दीपेश पिता भूरजी मचार निवासी बेड़ावाली थाना मेघनगर को अपराध क्रमांक 128/18 धारा 394, 397, 144 / 18 धारा 392 के मामले में पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट लेकर आरोपी दीपा मचार से 10 ग्राम सोने की चेन एक धारदार तलवार की जब्ती की गई।
आरोपी दीपा ने लूटे गए पन्द्रह हजार रुपये, विवो का एक मोबाइल खर्च होना बताया। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस सफलता में मेघनगर थाना प्रभारी श्रीमती आरती चाराटे, पुलिस सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह वर्मा, सब इंस्पेक्टर आर.एस. झाला, एसआई भामरे, एसआई कटारा, एसआई आनंदीलाल चौहान, एसआई शिवराम पाल, पुलिस प्रधान आरक्षक शैलेंद्र शुक्ला, दीप सिंह पारगी, लालू सिंह सिंघाडिया, जाम सिंह रावत आदि का उक्त आरोपियों को पकड़ने में सराहनिय सहयोग रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.