मकसूद अली, यवतमाल ( महाराष्ट्र ), NIT;
देश के कॉलेज और यूनिवर्सिटियों में दलित और मुस्लिम छात्रों के साथ हो रहे जुल्म और ज्यादती के खिलाफ न्याय के लिए भव्य इंसाफ मार्च का आयोजन आगामी 31 मार्च को किया गया है।
यवतमाल के स्थानीय कलम चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक यह मोर्चा दोपहर 2.30 बजे निकलेगा। जुल्म और ज्यादती के खिलाफ उठनेवाली आवाज में शामिल होकर इस इंसाफ मार्च को सफल करने का आह्वान स्टुडंट इस्लामिक ऑर्गनायजेशन ऑफ इंडीया महाराष्ट्र नॉर्थ जोन की ओर से किया गया है।
