वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
बांकेगंज कस्बे में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर प्रशासन ने तमाम प्रयास किए लेकिन प्रशासन अतिक्रमण हटाने में विफल साबित रहा है। जिससे अतिक्रमण के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कस्बे में फैला अतिक्रमण प्रशासन के लिए अब किसी चुनौती से कम नहीं है साथ ही देखा जाये तो गाेला-कुकरा मुख्य मार्ग पर कस्बा में स्थिति चाैराहे पर सड़क के किनारे टेम्पो खड़े हाेने व कस्बा चाैराहे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बॉकेगंज काे जाने वाले मार्ग पर इतना जाम लग जाता है कारण यह है कि सड़क किनारे लगी सब्जी व फलों की दुकानें हाेने की वजह तथा दुकानों पर खड़े हाेने वाले ग्राहकों की खड़ी सड़क के दाेनों तरफ माेटर बाइक के साथ साथ चार पहिया वाहन लेकर भी खड़े हों जाते, जिससे आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इन सब समस्याओं के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काे बीमार लाेगों काे ले जानी वाली एम्बुलेंस काे निकलना दूभर हाे जाता है। वहीं इलाज करने वाले अपने निजी वाहन से हाेकर गुजरने वाले लाेगों काे काफी समय समय तक इन्तजार करना पडता है जिससे आये दिन लोगों काे लगे भीषण जाम मे जूझना पड़ रहा है लेकिन काेई भी जिम्मेदार अधिकारी इन समस्याओं में काेई रूचि नहीं ले रहा जिससे आने जाने वाले मरीजों की जान जोखिम में पडी रहती है।

कस्बे में लोगों को अतिक्रमण के जाल से मुक्ति दिलाए जाने के लिए कुछ महीनों पूर्व तत्कालीन प्रशासन के द्वारा भले ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और कस्बे के चाैराहे व अलग -अलग जगहों से अतिक्रमण हटाया गया लेकिन जैसे ही अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद किया गया वैसे ही मुख्य मार्ग के किनारे अतिक्रमण दोबारा कर लिया गया। प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान में भी केवल रस्म अदायगी की गई। सबसे खास बात तो यह है कि कस्बे के मुख्य चाैराहे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बॉकेगंज को जाने वाले मार्ग पर सब्जी दुकानदार व गर्मी के समय आम बेचने वाले प्रशासन के लिए अब चुनौती बने हुए हैं। सब्जी व सडक किनारे बने नाले के ऊपर लाेगाे ने खाेखे सहित व दुकाने के आगे टीन सेट डालने पर सडक पर लगता भीषण जाम ,वही अब दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया है। प्रशासन के अथक प्रयास के बाद भी अतिक्रमण नहीं हट सका। जिससे अब लोगों में प्रशासन की कार्रवाई से विश्वास हटता जा रहा है। तत्कालीन कुछ महिनाे पहले पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को भी खदेड़ा था, लेकिन उनके स्थानांतरण होने के बाद फिर से सब्जी दुकानदारों ने रोड पर दोबारा कब्जा जमा लिया है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
