ट्रक का टायर फटने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक-क्लीनर घायल | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​ट्रक का टायर फटने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक-क्लीनर घायल | New India Timesभोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर गैरतगंज और गढ़ी के बीच सहजपुर पुलिया के पास शनिवार प्रातः शराब से भरा ट्रक पलट गया जिससे चालक एवं क्लीनर घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल से अंग्रेजी शराब भरकर ला रहे ट्रक क्रमांक MP04 HE 3256 शनिवार की सुबह 6 बजे अगला टायर फट जाने से पुलिया से टकराकर पलट गया। ट्रक पलटने से ट्रक चालक नूर खान 27 वर्ष एवं क्लीनर शमशुद्दीन खान 25 वर्ष घायल हो गए। चालक ने बताया कि भोपाल से कंपनी से भरकर परमिट लेकर शराब रीवा ले जाई जा रही थी। ट्रक का टायर फटने के बादहयह हादसा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article