अवैध धंधों के खिलाफ जिलाधिकारी, एसपी, थानेदार को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

अवैध धंधों के खिलाफ जिलाधिकारी, एसपी, थानेदार को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

यवतमाल शहर में चल रहे अवैध धंधों को बंद कराने की मांग का ज्ञापन शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी तथा शहर पुलिस थाने के थानेदार को सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नागपुर मार्ग के तायडे नगर में अवैध शराब तथा गांजा बिक्री के साथ ही वरली मटका काउंटर एवं जुआ अड्डा चलाया जा रहा है। जिसकी वजह से इस क्षेत्र में आए दिन विवाद होते रहते है. विवाद में अश्लील गालीगलौच से तायडे नगरवासी परेशान है।

अवैध धंधों के खिलाफ जिलाधिकारी, एसपी, थानेदार को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

कई बार पुलिस को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी वे इस तरफ ध्यान नहीं देते।शहर में तायडे नगर, चमेडीया ले आऊट, ताजबाग, बाबा लेआउट, फैज नगर के जि.प. शाला, अंगनवाडी, शारदा चौक, अप्सरा टॉकीज चौक, बसस्टैंड चौक, आठवडी बाजार परिसर में अवैध व्यवसाय खुलेआम चल रहे है. जिससे इस परिसर की शाला व कॉलेज में आने जानेवाले युवतीयों को आवागमन में मुश्कील हो रही है. इस व्यवसाय के बारे में पुलिस को कई बार जानकारी देने के बाद भी वे जानबुझ कर अनदेखी कर रहे है. जिससे इन व्यवसायीयों की दादागीरी बढ गई है. शिकायत करने पर वे धमकीयां देते है. जिससे इनके खिलाफ कोई शिकायत करने का साहस नही करता. शहर में खुलेआम चल रहे अवैध व्यवसाय के कारण युवा पीढी मटका, जुआं, गांजा की लत की जाल में फंस रहे है. ज्ञापन सौपते समय हाफिज सुलेमान, अब्दुल वहिद, सैयद शाह, नदीम पटेल, रिजवान शाह, शहबाज शेख, जावेद खान, शेख मंजूर, शेख महेमुद, शेख असरार, शारीक शेख, जावेद खान, तैयब अली समेत क्षेत्र के कई नागरीक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.