फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली 12 साल की नाबलिक बच्ची से बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुष्कर्म की वजह से नाबालिग ने की थी आत्महत्या | New India Times

मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली 12 साल की नाबलिक बच्ची से बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुष्कर्म की वजह से नाबालिग ने की थी आत्महत्या | New India Times

दुष्कर्म से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली 12 साल की नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने वाले अज्ञात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पुलिस थाने को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह मेहनत मजदूरी करने सुबह काम पर गया था कि मेरे बेटे ने बताया कि मेरी 12 वर्ष नाबालिग बेटी ने घर में फाँसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 57/18 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया।

जांच के दौरान शव पंचनामा कार्यवाही कर घटना स्थल निरीक्षण किया गया, पी.एम.रिपोर्ट, परिजनों के कथन के आधार पर मृतिका की स्लाईड एफएसएल को भेजी गई जहां से प्राप्त रिपोर्ट में नाबालिग मृतिका के साथ कई बार दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मृतिका के साथ किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बलात्कार किया गया, जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

संपूर्ण जांच पर से प्रथम दृष्टया अपराध धारा 305, 376(2), (i) भादवि व पक्सो एक्ट का पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की लगातार तलाश की गई। कई संदेहियों से पूछताछ की गई, जो विवेचना के दौरान ये तथ्य सामने आया कि *वभगवानसिंह पिता नारायण वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम झाड-पिपलिया थाना बौडा थाना राजगढ़ का मृतिका के घर के पास स्थित टावर पर नौकरी करता था इसी दौरान उसने मृतिका से दोस्ती कर ली और उसे बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा। इसी प्रताड़ना से आहत होकर मृतिका ने आत्महत्या कर ली। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त प्रकरण में डीएनए की कार्यवाही की जा रही है।

By nit