बहराइच जिला के आम्बा गांव में शौचालय निर्माण में भारी गड़बड़ी, हल्की बारिश में ही ढह गया शौचालय | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिला के आम्बा गांव में शौचालय निर्माण में भारी गड़बड़ी, हल्की बारिश में ही ढह गया शौचालय | New India Times

विकासखंड मिहीपुरवा अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के आम्बा गांव में भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर घर शौचालय बनाए जाने को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। गांव में शौचालयों के नाम पर पात्रों से ही पैसे वसूल कर घटिया तरीके से ठेकेदारों द्वारा शौचालय निर्माण करवाया गया है। शौचालय निर्माण इतना घटिया व बेकार है कि मौसम की पहली हल्की बारिश भी न झेल सका।

आम्बा गांव निवासी सहजराम पुत्र दाताराम के यहाँ पिछले दिनों दो सम्मलित शौचालय का निर्माण गांव के ही ठेकेदार राजू जो कि सफाईकर्मी के पद पर तैनात है के द्वारा करवाया गया था जो सुबह हुई हल्की बारिश में ही पूरी तरह से ढह गया जिसमें घर के लोग बाल बाल बच गए।
इस मामले से ग्रामीणों में रोष है। वहीं लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की है लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article