जंगल से पानी की तलाश में आबादी में घुसे हिरन को कुत्तों ने किया जख्मी, इलाज न मिलने से हिरण की गयी जान | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जंगल से पानी की तलाश में आबादी में घुसे हिरन को कुत्तों ने किया जख्मी, इलाज न मिलने से हिरण की गयी जान | New India Times

जनपद बहराइच के जरवल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोहर निवासी हामिद दर्जी / हेतुल्ला के खेत में सुबह लगभग 9:00 बजे के आस पास जंगल से भटकता हुआ एक हिरण पानी की तलाश में परसोहर में बने तालाब के पास पहुंचा तभी लगभग एक दर्जन कुत्तों द्वारा उस हिरण पर अचानक हमला करते हुए कुत्तों ने हिरण को नोचना शुरू कर दिया।

जंगल से पानी की तलाश में आबादी में घुसे हिरन को कुत्तों ने किया जख्मी, इलाज न मिलने से हिरण की गयी जान | New India Times

इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रधान प्रतिनिधि परसोहर रमेश जायसवाल को मिली तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शोर मचाकर आस पास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया। लाठी-डंडों से लैस होकर गांव वाले पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ते हुए मारकर भगाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, कुत्तों के हमले में हिरण काफी घायल हो चुका था, तथा धीरे-धीरे सांस चल रही थी। घायल हिरण को तत्काल इलाज की आवश्यकता थी। इलाज हेतु प्रधान प्रतिनिधि ने 100 नम्बर पुलिस, वन विभाग को सूचित किया लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। जिससे हिरण को जान से हाथ धोना पड़ा। इस घटना को लेकर गांव में काफी आक्रोश व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.