ढाई वर्षीय आदिवासी बालक के पालन-पोषण की प्रशासन ने ली जिम्‍मेदारी, अशोकनगर जिला कलेक्‍टर ने ग्राम में पहुंचकर केक कटवाया तथा कपडे एवं गिफ्ट किए भेंट | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, अशोकनगर (मप्र), NIT:

ढाई वर्षीय आदिवासी बालक के पालन-पोषण की प्रशासन ने ली जिम्‍मेदारी, अशोकनगर जिला कलेक्‍टर ने ग्राम में पहुंचकर केक कटवाया तथा कपडे एवं गिफ्ट किए भेंट | New India Times

अशोकनगर जिला के जनपद पंचायत ईसागढ़ के आदिवासी बाहुल्‍य ग्राम डेंगा में निवासरत दिव्‍यांग आदिवासी रामबाबू की पत्नि सुखवती बाई का बीमारी के चलते निधन हो जाने पर पुत्र शिवचरन की जिम्‍मेदारी आर्थिक तंगी के कारण निभा पाना मुश्किल लग रहा था। इसी बीच यह बात कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा के संज्ञान में आई। कलेक्‍टर ने तुरंत पहल करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि शिवचरन बालक की जिम्‍मेदारी जिला प्रशासन लेगा, इस ह्रेतु ग्राम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। कलेक्‍टर के निर्देशानुसार रविवार को ग्राम के आंगनवाडी केन्‍द्र में कार्यक्रम रखा गया।
कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि बालक शिवचरन की मां की मृत्‍यु हो जाने पर दिव्‍यांग पिता श्री रामबाबू आदिवासी द्वारा बेहतर परवरिश न कर पाने के कारण बालक की देखभाल का जिम्‍मा जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है साथ ही बच्‍चे के पिता को नि:शक्‍त पेंशन दिलाई जाएगी तथा शासन, प्रशासन द्वारा हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

बालक का किया नामकरण

कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा द्वारा कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा बालक की पढाई, चिकित्‍सा एवं अन्‍य जिम्‍मेदारी लेने के पश्‍चात उपस्थिजनों के समक्ष शिवचरन बालक का नया नाम प्रशासन का ‘’शिवा’’ रखा गया। ग्रामीणों ने ताली बजाकर शिवा नाम का समर्थन किया।
कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा ने इस तारीख को यादगार बनाने के लिए इस दौरान सभी के समक्ष आंगनवाडी केन्‍द्र डेंगा में शि‍वा को हारफूल पहनाकर केट कटवाया तथा गोदी में लेकर दु‍लार किया साथ ही गिफ्ट के रूप में 5 जोडी कपडे, खिलौने, बिस्‍तर, प्रोटीन एक्‍स, चाकलेट, बिस्किट, स्‍वच्‍छता किट प्रदान किए। इसके पश्‍चात बालक शिवा सहित दादी एवं पिता को ससम्‍मान शासकीय वाहन द्वारा घर तक पहुंचाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.