NIT की खबर का असर: टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दलालों को आरपीएफ ने दबोचा | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

NIT की खबर का असर: टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दलालों को आरपीएफ ने दबोचा | New India Times

इस समय ट्रेनों में काफी अधिक भीड़ चल रही है इसलिए टिकट का जुगाड़ ना हो पाने की वजह से लोग दलालों के चंगुल में फंस रहे हैं। दलाली और टिकटों की कालाबाजारी को लेकर एनआईटी द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद नसीम खान ने कई दलालों को मुस्तैदी के साथ धर दबोचा है।

अकबरपुर जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर रेल पुलिस आरपीएफ द्वारा तत्काल टिकट की दलाली रोकने के लिये बढ़ायी गयी सख्ती के बाद दलालों की धर-पकड़ के लिये बुधवार भोर 4:00 बजे से ही पुलिस टीम की निगाहें संदिग्धों पर थी, जिसके बाद संदिग्धों की आईडी चेक कर धर दबोचा गया और सख्त हिदायत दी गई और अंतिम चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। अकबरपुर रेलवे आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद नसीम खान के नेतृत्व में एसी व स्लीपर तत्काल टिकट के समय क्रमश:10 व 11 बजे टिकट के लिये आरक्षण काउंटर पर पहुंचे लोगों की जांच की गई।
जांच के दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गई और बेवजह पहुंचे कई लोगों को डांट फटकार लगायी गयी। रेलवे पुलिस के इस अभियान से प्रतिदिन तत्काल टिकट के लिये जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर पहुंचने वाले दलालों की खैर नहीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गर्मी की छुट्टी को लेकर जंक्शन पर इन दिनों तत्काल टिकट दलालों की सक्रियता काफी बढ़ गयी है। इसी को लेकर रेल पुलिस द्वारा प्रतिदिन अभियान चलाया जाएगा।तत्काल टिकट के वाजिब रेल यात्रियों को कही से भी कोई दिक्कत नहीं हो, इसको लेकर प्रतिदन सुबह 9 बजे रेल पुलिस व आरपीएफ की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के आधार पर भी जंक्शन पर सक्रिय तत्काल टिकट दलालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में कुछ रेल कर्मियों की मिली भगत से इस कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article