एमआईएम के प्रादेशिक प्रतिनिधि मंडल ने हैदराबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से की भेंट, मध्य प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/हैदराबाद, NIT:

एमआईएम के प्रादेशिक प्रतिनिधि मंडल ने हैदराबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से की भेंट, मध्य प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा | New India Times

एम.आई.एम. के नवनियुक्त प्रदेश सचिव एडवोकेट सोहेल अहमद हाशमी ने बताया कि ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं विधायक जनाब सैयद अहमद पाशा कादरी ने 8 सदस्यों पर आधारित मध्य प्रदेश की नई कमेटी की मंज़ूरी अपने पत्र दिनांक 10 जून 2019 के अनुसार दी है। इस नई कार्यकारिणी कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से डॉक्टर नईम अंसारी इंदौर को पुनः यथावत रखा गया है। वहीं पार्टी ने एडवोकेट सोहेल अहमद हाशमी की सेवाओं का सम्मान करते हुए उन्हें पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। पार्टी के विधान के परिप्रेक्ष्य में एडवोकेट अनिकेथ दीपनकर भोपाल, नौशाद इलाही शिवनी और सरफराज़ खान जबलपुर को संयुक्त सचिव बनाया गया है । देवास के डॉक्टर अब्दुल हादी खिलजी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है । सीहोर के अब्दुल अज़ीम और उज्जैन के जावेद अंसारी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ति देकर पूरे मध्य प्रदेश को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है । भोपाल के एडवोकेट दीपंकर को संयुक्त सचिव बनाकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि हर जाति वर्ग के लोगों के लिए एम आई एम के दरवाज़े खुले हैं । एडवोकेट सोहेल हाशमी ने बताया कि हैदराबाद के दारुस्सलाम में मध्य प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नईम अंसारी के नेतृत्व में एडवोकेट सोहेल हाशमी, इमरान हुसैन, क़ारी मोहम्मद ज़ाकिर, ज़ाहिद भाई बबला , इरफान भाई चांद मोहम्मद ,रफीक़ चाचा , परवेज़ ग़ाज़ी, अनवर हुसैन समेत लगभग 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे । एडवोकेट सोहेल हाशमी ने बताया कि मध्य प्रदेश की सभी जिला कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है और पार्टी आलाकमान और प्रदेश अध्यक्ष से मार्गदर्शन और सलाह मशवरा करके शीघ्र ही जिले की नई कमेटियों का एलान किया जाएगा।

By nit

2 thoughts on “एमआईएम के प्रादेशिक प्रतिनिधि मंडल ने हैदराबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से की भेंट, मध्य प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.