अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी अपने पुत्र समेत पिछले चार दिनों से हैं गायब, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी अपने पुत्र समेत पिछले चार दिनों से हैं गायब, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से महिला पत्रकार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी अपने पुत्र ऋषभ के साथ विगत चार दिनों से लापता हैं जिन का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है साथ ही साथ उनका मोबाईल नंबर -98260-73771/ 62651-55486 और ऋषभ 99810-66515 भी पिछले चार दिनों से बंद आ रहा है।

इस संबंध में ABPSS का प्रतिनिधि मंडल नवागत आईजी योगेश देशमुख से कुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। जिस पर उन्होने डीआईजी इरशाद वली को उचित और कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि सरोज जोशी और उनके पुत्र के विरुध्द टीटी नगर, श्यामला हिल्स जहागिराबाद, रातीबढ थानों मेँ कई मुक़दमे दर्ज कराए गए थे और उनको लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। किसी व्यक्ति ने सरोज जोशी से मुलाकात के बाद बताया था कि उसको 10 लाख रूपये की सुपारी सरोज जोशी और उनके पुत्र के नाम की दी गई है। पिछ्ले तीन माह से वह बेहद मानसिक पीड़ा का सामना कर रही हैं।
अबरार अहमद खान

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.