विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गोला नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गोला नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आज 5 जून 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड कुंभी गोला नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर के अंतर्गत ग्राम कंजा में कंजा बाबा स्थान पर विभिन्न पौधों के साथ वृक्षारोपण किया गया जिसमें आम, नीम, आंवला, कदंब, अमरुद, अशोक आदि पौधे थे।

इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक लखीमपुर जितेंद्र कुमार, एन वाई वी अनुज वर्मा, एन वाई वी अजीत कश्यप, युवा मंडल अध्यक्ष निर्भय कुमार, उपेंद्र कुमार, संदीप कुमार वर्मा की मुख्य भूमिका रही। इसके बाद पर्यावरण संबंधी संगोष्ठी हुई जिसमें राजीव वर्मा, जितेंद्र कुमार, अनुज वर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण कितना आवश्यक है, वृक्षारोपण कितना आवश्यक है? वृक्ष लगाने से हमें क्या क्या फायदे हैं? प्रदूषण से हमें कैसे बचा जा सकता है और पर्यावरण को कैसे शुद्ध किया जा सकता है इसकी जानकारी दी तथा पर्यावरण के बारे में विभिन्न जागरूकता के बारे में समझाया।

इस मौके पर युवा मंडल कंजा से विश्वेश पांडेय, नवीन शर्मा, अनुज वर्मा, रितेश शर्मा, अमन शर्मा, राजीव वर्मा, सुधीर वर्मा, निर्भय कुमार, नीतीश कुमार, सौरभ राणा, मुकेश वर्मा, विवेक वर्मा, रिंकू शर्मा आदि पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे जिन्होंने वृक्षारोपण करने में मदद की तथा वृक्षारोपण करवाया एवं संगोष्ठी का हिस्सा बने।

विश्व पर्यावरण के उपलक्ष्य में शहर के मूसाराम शिवराम दास एल आर पी पम्प पर ग्राहकों को पौधे बांटे गये और पर्यावरण को बचाने के लिए सभी से सहयोग करने की मांग की गयी इस अवसर पर पम्प मैनेजर अखिलेश श्रीवास्तव, अमर पाल सिंह, बलवन्त वर्मा के साथ साथ समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article