रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर सहित पूरे झाबुआ जिले मे ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह अदा की गयी! रमजान के पाक महीने में इबादतों का दौर लगातार चलता रहा ओर फिर जिस दिन का इंतजार था वह दिन बुधवार को आ ही गया। चांद के दीदार होने के बाद चारों ओर ईद मुबारक-ईद मुबारक गूंजने लगा। बुधवार को ईद-उल-फितर की दो रकात नमाज अदा हुई। ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिल मुसाफा कर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी फिर चला दावतों का दौर। एक-दूसरे के घर जाकर सेवईयां, खीर खुरमा खाने व गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा। रंग-बिरंगे कपड़ों में बच्चों का उत्साह अलग ही नजर आ रहा था।
पढ़ी नमाज, सुना खुतबा, गले मिले और दी ईद की मुबारकबाद
ऐसी न शब-ए-बरात न बक़रीद की ख़ुशी, जैसी हर एक दिल में है दिखी ईद की ख़ुशी

बुधवार को मेघनगर शहर में पवित्र रमजान माह पूरे शबाब पर दिखा। इस माह की खास नमाज ‘तरावीह’ के लिए शहर के विभिन्न मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोग जुटे। सुबह सादिक के समय से ही शहर में अस्सलाम अलैकुम… गूंज उठा। क्या बच्चे, क्या औरतें और क्या बुजुर्ग, तकरीबन सभी इबादत में डूबे थे। वहीं नमाज के बाद शुरू हुआ मुबारकबाद का दौर। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और मुंह मीठा कराया।
ईदगाह पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने की शिरकत

ईदगाह परिसर नमाजियों से खचाखच भरा हुआ था। ईदगाह परिसर में जगह कम पढ़ने से नमाजियों ने ईदगाह के नीचे भी नमाज अदा की। ऐसा माना जाता है कि ईद की नमाज खुले आसमान के नीचे पढ़ने का हुक्म है। विशेष परिस्थितियों में ही छत के नीचे नमाज अदा की जाती है। परंपरा के अनुसार ईद के मौके पर लोगों ने दो रकात नमाज अदा की। मौलाना मेहबूब की विशेष उपस्थिति में खुतबा पढ़ा जिसे नमाजियों ने पूरी श्रद्धा के साथ सुना। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद की मुबारकबाद दी। अधिकांश नमाजी वहां से अपने पूर्वजों की कब्र पर गए और वहां फातिहा पढ़कर उनके हक में दुआ ए खैर की। वहां से लोग अपने घर पहुंचे और फिर शुरु हो गया ईद का जश्न।
ईद के जश्न में रंभापुर ग्रामीण क्षेत्र भी पीछे नहीं

आज रंभापुर में ईद उल फित्र ईद की नमाज ईदगाह पर अदा की गई नमाज हाफिज रुस्तम साहब ने पढ़वाई और देश में अमन चैन सुकून की दुआ मांगी। गले मिलकर लोगों ने आपस में बधाई दी जिसमें मुस्लिम पंच के सदर जनाब शमशेर पठान साहब, नायब सदर वजीर खान साहब, कादर खान भुरू भाई, यूसुफ खान, शमसेर खान, मुबारक खान, अकरम खान, समीर पठान, अरशद पठान, सलमान खान ने भी सभी को ईद की बधाई दी।
