शौच को गयी युवती के साथ दुष्कर्म | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शौच को गयी युवती के साथ दुष्कर्म | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतापुर में शौच को खेत में गई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरन असलहे की नोंक पर दुष्कर्म किया। यह घटना देर रात लगभग 11:00 बजे की है। जब काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी,तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवती की तलाश करने पर गांव की और गए तभी उक्त विपक्षी के घर के निकट पहुंचे तभी युवती की जोर – जोर से चिल्लाने की आवाज आई, किसी प्रकार से प्रार्थनी व उसके परिजनों ने अपनी पुत्री को विपक्षी के चंगुल से छुड़ाया। युवती ने पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों का आरोप है कि इस घटना में गौतम का भाई गोविन्द पुत्र शत्रहोंन भी शामिल है क्योंकि परिजनों का आरोप है मेरी पुत्री को अपने घर पर गोविन्द की साजिश से रखा गया था। निघासन पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुदकमा पंजीकृत करके जांच में लग गई है।

By nit