जस्टिस फ़ॉर चिल्ड्रन द्वारा चलाये जा रहे स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को टूथ ब्रश व टूथपेस्ट के साथ किया गया खाद्य सामग्री का वितरण | New India Times

मसूद उर रहमान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जस्टिस फ़ॉर चिल्ड्रन द्वारा चलाये जा रहे स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को टूथ ब्रश व टूथपेस्ट के साथ किया गया खाद्य सामग्री का वितरण | New India Times

आज 20 मई सोमवार को “जस्टिस फ़ॉर चिल्ड्रन” द्वारा चलाये जा रहे “स्ट्रीट स्कूल” के बच्चों को टूथ ब्रश व टूथपेस्ट के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
पिछले रविवार यानी 12 मई को सामाजिक संस्था द्वारा इस स्ट्रीट स्कूल के बच्चों का दंत परीक्षण कराया गया था। उस समय वार्ड नं 66 की पार्षद व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती श्वेता शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में बच्चों के साथ उपस्थित रही थीं। डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण के बाद बताया कि बच्चों के दांतों में जो परेशानी है उसका कारण टूथपेस्ट व टूथ ब्रश का अभाव है।

जस्टिस फ़ॉर चिल्ड्रन द्वारा चलाये जा रहे स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को टूथ ब्रश व टूथपेस्ट के साथ किया गया खाद्य सामग्री का वितरण | New India Times

पार्षद श्वेता शर्मा द्वारा जस्टिस फ़ॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल के संचालक श्री सतीश शर्मा को आश्वासन दिया गया कि वो जल्दी ही इन बच्चों को टूथ ब्रश व टूथपेस्ट उपलब्ध करवाएंगी। नगर निगम वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा और उनके पति मनोज शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर गरीब बच्चों के दांतों को स्वस्थ रखने के लिए टूथपेस्ट के साथ टूथब्रश भेट करते हुए है अपनी शादी की सालगिरह बनाई।

उनके साथ समाज सेवी श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती शशि खुराना, श्रीमती शीतल सिंह, श्रीमती अनुराधा सिंह, श्रीमती संगीता जैन के सहयोग से बच्चों को टूथपेस्ट, टूथ ब्रश व खाद्य सामग्री बांट कर उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया, जो प्रशंसनीय व प्रेरणादायी है। अगर सभी लोग इस तरह ऐसे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आगे आएं तो एक सशक्त राष्ट्रीय का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर मनोज शर्मा, तेजस्व शर्मा, सतीश शर्मा, श्रीमती अनुराधा सिंह, श्री पंकज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.