संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। फायरिंग में महीप रावत को दो गोली लगी है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवकों को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार 3 युवकों ने अवैध कट्टे से युवक को गोली मारी है। सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के कटारिया चौराहा के पास मंगरौरा मार्केट के सामने की यह घटना है। एफआरबी ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया है। गोली मारने वालों का जल्द ही खुलासा किया जा सकता है।
