विधायक पाटील पानी योजना उपलब्ध कराने में विफल रहे, भामरे के प्रयास से 36 लाख की जलापूर्ति योजना मंजूर | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

विधायक पाटील पानी योजना उपलब्ध कराने में विफल रहे, भामरे के प्रयास से 36 लाख की जलापूर्ति योजना मंजूर | New India Times

रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कांग्रेस पार्टी के विधायक कुणाल पाटील और कांग्रेसी पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात पर जोरदार प्रहार करते हुए निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक कुणाल पाटील की लापरवाही बरतने के कारण तहसील का मोरदड तांडा ग्राम में पीने के पानी की समस्या पैदा हुई है जिसके चलते तहसील की मासूम कन्या नँदनी पवार की पानी भरते समय कुँए में गिरकर मौत हुई है। समय रहते कुणाल पाटील पीने के पानी की समस्या सुलझाते तो एक बेटी को जान से हाथ धोना नहीं पड़ता। कांग्रेस के विधायक कुणाल पाटिल जैसे नेताओं की अनदेखी और कांग्रेस नेताओं की लगातार अनदेखी के कारण यह दुर्भाग्य पूर्ण घटना घटित हुई है। पूर्व कांग्रेस राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने मोरदड तांडा गांव में आकर भाजपा सरकार पर विफलता का शिकंजा कस दिया, इसे भामरे ने बेशर्मी का नया अविष्कार बताया है।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे के अथक प्रयासों से मोरदड तांडा के लिए जलापूर्ति योजना के लिए मुख्यमंत्री पेयजल के तहत 36 लाख रुपय की अनुदान राशि पारित की है जिसका का वर्क ऑर्डर भी निकल गया है। भामरे ने विधायक पाटील पर हमला बोलते कहा कि दुर्भाग्य की बात है कुणाल पाटील विधायक होने के बावजूद प्रदेश सरकार की योजनाएं कार्यवृत्त करने में नाकाम साबित हुए जबकि भाजपाई सरकार ने जलापूर्ति की योजना को मान्यता प्रदान कर धन उपलब्ध कराया है।
पहले कांग्रेसी विधायक अपना कर्तव्य का निर्वहन करें उसके बाद सरकार को दोष दें। इस तरह का हमला कांग्रेसी विधायक कुणाल पाटील पर रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे तथा भारतीय जनता पार्टी भटके विमुक्त आघाडी जिला अध्यक्ष जयवंत नरहर पवार उर्फ अनिल पवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article