वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की मैलानी नगर पंचायत विभाग द्वारा खुटार रोड पर लगभग पांच वर्ष पूर्व निर्माण कार्य कराया गया था। जिसमें पानी का निकास सही ढाल न बना होने के कारण नहीं हो पा रहा था जिसके चलते नाले मे दूषित जल निकास व रोड के किनारे बने नाले को सही करने के लिए लगभग बीस दिन पूर्व एक ठेकेदार द्वारा नाले पर ढके हुए पत्थरों को नाले के ऊपर से काफी मात्रा में हटा दिया गया था उसके बाद नाले मे भरे हुए गन्दे पानी को भी एक सप्ताह पूर्व सफाई भी कुछ मात्रा मे कराई गई उसके बाद नाले में पहले की भांति फिर जल भराव हो गया तथा ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण कार्य भी रूका हुआ है साथ नाले पर ढके हुए पत्थर भी नाले पर अलग अलग पड़े हुए है, जिससे गुजरने वाले कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं साथ ही नाले के निकटवर्ती दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

जब इस सम्बन्ध में नगर पंचायत अध्यक्ष पति देवेन्द्र प्रताप बाबू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार से बात करके शीघ्र ही नाले का निर्माण कराया जाएगा। निकटवर्ती दुकानदार राम नरेश, लाला राम, राम किशुन, सतीश कुमार सहित तमाम नागरिकों ने अति शीघ्र नाले का निर्माण कार्य कराने की मांग की है ।जिससे नाला खुला होने के चलते कोई अनहोनी घटना न घटित हो सके।
