हज कमेटी से चयनित हाजियों को हज मार्गदर्शिका और मेडिकल कार्ड भेज रही है मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र) NIT:

हज कमेटी से चयनित हाजियों को हज मार्गदर्शिका और मेडिकल कार्ड भेज रही है मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी | New India Times

हाजी मतीन अजमल ने बताया कि हज कमेटी आफ़ इंडिया के माध्यम से पवित्र हज यात्रा 2019 पर जाने वाले चयनित हाजियों को मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल कोरियर के माध्यम से हज मार्गदर्शिका और मेडिकल कार्ड भेज रही है। हाजी मतीन अजमल ने ज़िला बुरहानपुर के समस्त चयनित हाजियों से अपील की है कि वे हज मार्गदर्शिका और मेडिकल कार्ड कोरियर से प्राप्त कर लें। इक़बाल अंसारी आईना ने बताया कि यह पहला मौका है जब स्टेट हज कमेटी भोपाल के माध्यम से हज मार्गदर्शिका और मेडिकल कार्ड भेजे जा रहे हैं। रियाज़ुलहक अंसारी ने बताया कि जिन हाजियों को हज मार्गदर्शिका और मेडिकल कार्ड ना मिल पाए वे अंजुमन खुददामुल हुजजाज के कार्यालय या हाजी मतीन अजमल से परफ़ैक्ट ग्राफिक्स पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.