कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया का मेघनगर में तुफानी जनसंपर्क और महारैली संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया का मेघनगर में तुफानी जनसंपर्क और महारैली संपन्न | New India Times

केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही देश के गरीब, मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार, मध्यमवर्ग व्यापारियों एवं युवाओं के साथ न्याय होगा उक्त बात कांतीलाल भूरिया ने व्यक्त किए। पूर्व जिला काग्रेस अध्यक्ष सुरेश चंद जैन पप्पू भैया थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिग भूरिया, शहीत सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं के साथ आतिश बाजी करते हुए झाबुआ जिले के मेघनगर शनिवार के हाट बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने आज शाम 4:00 बजे के बाद महारैली निकाल कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, वीर सिंग भूरिया, सुरेश चंद जैन पप्पू भैया व कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। लोगों ने आश्वस्त किया कि इस बार भी ऐतिहासिक मतों से भूरिया विजयी होंगे।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया का मेघनगर में तुफानी जनसंपर्क और महारैली संपन्न | New India Times

महा रैली के दौरान जीप में लगे लोडीस्पीकर से ग्रामीणों को बताया कि कांग्रेस पार्टी गरीबों व्यापारियों नौजवानों किसानों, मध्यमवर्ग छोटे दुकानदारों, आदिवासीयों के साथ न्याय करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी इसी न्याय के तहत हर परिवारों के लिए न्याय योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत हर महीने 6 हजार रुपये प्रत्येक परिवार के मुखिया को दिए जाएंगे। सालाना 72 हजार रुपये कांग्रेस पार्टी देने जा रही है। जिस प्रकार से कांग्रेस ने केंद्र सरकार में रहते हुए किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये माफ किया था, ठीक उसी प्रकार से मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ किया गया है और इस बार कांग्रेस पार्टी देश के आमजन के लिए न्याय योजना लेकर आई है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती हैं। केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियां से देश में रोजगार के संकट पैदा हो गये हैं। विगत 5 सालों में जनता के साथ जो अत्याचार और अन्याय हुआ हैं उसे मिटाकर उनका सम्मान वापस लाना है इस लिए अब होगा न्याय यानी न्यूनतम आय। हमारे समस्त भाइयों, बहनों नौजवान, किसान, बेरोजगार युवाओं, व्यापारियों से अपील हैं कि कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजय बनाना है इसलिए केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाएं और देश को न्याय दिलाएं।

महारैली में कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया, लोकप्रिय विधायक वीर सिंग भूरिया, लोकप्रिय समाजसेवी कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन पप्पू भैया, विधायक वीरसिंह भूरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश बम, दिनेश बेरागी, युसूफ नन्हे खां, आनंदीलाल पडियार, अनूप भंडारी, अमित लालवानी, शाहिदा भाबर, संजीदा कटारा, अरुण ओहारी, मेहबुब सुलेमान,विक्की डोडियार, रोशन बारिया, राजेश डामोर, फतेह सिंह नायक, कालू सिंह नलवाया, भुरखा सरपंच, तकेसिंह नायक, सरपंच प्रताप ताहेड आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article