भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री सुदीप जैन ने चम्बल भवन मुरैना के सभा कक्ष में लोक सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, मुरैना (मप्र), NIT:

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री सुदीप जैन ने चम्बल भवन मुरैना के सभा कक्ष में लोक सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की | New India Times

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री सुदीप जैन ने चुनाव कार्यों से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण लोकसभा मतदान कराने के लिये हर संभव प्रयास हों। उन्होनें कहा कि अब आपके पास मात्र 48 घण्टे शेष है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिये की गई बुनियादी सुविधाओं, उनकी सुरक्षा व्यवस्था का संदेश उन तक पहुंचाये। श्री जैन शुक्रवार को चम्बल भवन मुरैना के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल कांताराव, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अभिजीत अग्रवाल, मुख्यालय के कानून व्यवस्था व सुरक्षा के पुलिस महानिरीक्षक श्री योगेश चौधरी, चम्बल संभाग के कमिश्नर डॉ. एमके अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक गोयल, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास, पुलिस अधीक्षक श्री असित यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश प्रकाश शुक्ला, जिले के समस्त एआरओ एवं निर्वाचन कार्य में लगें समस्त नोडल अधिकारियों सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.