50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों बिजली विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, सागर (मप्र), NIT:

50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों बिजली विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार | New India Times

सागर में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों बिजली विभाग के एक इंजिनीयर को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सागर MPEB के इंजीनियर विनय कुमार गुप्ता को स्वयं के कार्यालय में 50000 रुपये की रिस्वत लेते पकड़ा गया है। आवेदक शिवहरि पाण्डेय पिता श्री रामअवतार पांडेय रजाखेड़ी सागर से कार्यपालन अभियंता विनय कुमार गुप्ता ने 10 लाख रुपये के बिल पेमेंट के एवज में 5% रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने मकरोनिया सागर के एमपीईबी की आफिस में बिजली विभाग के इंजीनियर विनय कुमार गुप्ता को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम

निरीक्षक एमबी द्विवेदी, आरक्षक संतोष गोस्वामी, आर0 संजीव अग्निहोत्री, आर0 अरविंद नायक, आर0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, आर0 नीलेश पाण्डेय, आर0 शफीक खान।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article