सेंट बिलाल कन्वेंट स्कूल समिति लहरपुर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सेंट बिलाल कन्वेंट स्कूल समिति लहरपुर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के पाँचवे चरण के लिए सीतापुर जिले में 6 मई को मतदान होना है, ऐसे में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के आदेशानुसार लहरपुर तहसील प्रांगण में आज सेंट बिलाल कन्वेंट स्कूल समिति लहरपुर के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया और लोगों को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक में मतदान जागरूकता के प्रति स्लोगन एवं अभिनय के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने लोगों को आगामी 6 मई को हर हालत में मतदान करने का संकल्प दिलाया। सेंट बिलाल स्कूल के डीएलएड प्रशिक्षु अमन अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद अयूब, प्रतीक तिवारी, बेबी जैनब, विभा, अनामिका, आशा देवी, प्रियंका, सरोजिनी, सुधीर, विशाल दिक्षित, संदीप यादव के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के प्रवक्ता मुईज़ अहमद, शहंशाह आलम, मो० हाशिम उमर ने अपना सहयोग दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article