हरदा पुलिस कप्तान की अनोखी पहल, पुलिस ने लांच की वेबसाइट  | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा, NIT; ​​हरदा पुलिस कप्तान की अनोखी पहल, पुलिस ने लांच की वेबसाइट  | New India Timesपुलिस व जनता  के संबंधों को मजबूत करने एवं हरदा पुलिस विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 06-12-2016 को पुलिस कप्तान हरदा,  आदित्य प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक किरणलता केरकेट्टा द्वारा पुलिस अधिक्षक कार्यालय में पुलिस वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। बेबसाइट में वरिष्ठ अधिकारियों व थाना प्रभारियों के कार्यालयों के नम्बरों के अलावा अधिकारियों  एवं उनके पर्सनल नम्बरों एवं उनके ईमेल आईडी भी दी गई है,  जिससे बिना किसी परेशानी के सम्बंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकेगा। यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना होती है तो ऐसे समय में पीड़ित जनता हरदा पुलिस वेबसाइट में दिए गए हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क कर अपनी समस्या को सीधे सम्बंधित अधिकारी तक पंहुचा सकती है। वेबसाइट के माध्यम से हरदा पुलिस की एक्टिविटी एवं हरदा व हरदा पुलिस से सम्बन्धित खबरों के बारे में जान सकेंगे। हरदा पुलिस वेबसाइट में आने वाले समय में जिले के वांटेड आपराधियों, वाहन,  गुमइंसान, बालक -बालिका अन आइडेंटिफाई, चोरी लेपटॉप मोबाईल की जानकारी भी मिल सकेंगी।

By nit