जनसंपर्क कार्यालय में स्थापित एमसीएमसी रूम (मीडिया कक्ष) का किया गया निरीक्षण | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र) NIT:

जनसंपर्क कार्यालय में स्थापित एमसीएमसी रूम (मीडिया कक्ष) का किया गया निरीक्षण | New India Times

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री सी.एम. सम्पर ने मोतीमहल में जनसंपर्क कार्यालय में स्थापित एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष में इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया की मॉनीटरिंग कार्य का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक श्री सम्पर ने मोतीमहल पहुँचकर एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया। जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर में स्थापित इस कक्ष में विभिन्न चैनलों की निरंतर मॉनीटरिंग के साथ ही सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया पर प्रकाशित होने वाली खबरों और विज्ञापनों की मॉनीटरिंग की जा रही है। व्यय प्रेक्षक को सहायक संचालक जनसंपर्क श्री मधु सोलापुरकर ने मीडिया सेल में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.