इमरान प्रतापगढ़ी के लिये सचिन पायलट ने किया रोड शो, मॉब- लीनचिंग जैसा शब्द हमारे शब्दकोश में नहीं था, यह शब्द मोदी सरकार के शासन में ही प्रचलित हुआ: सचिन पायलट | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

इमरान प्रतापगढ़ी के लिये सचिन पायलट ने किया रोड शो, मॉब- लीनचिंग जैसा शब्द हमारे शब्दकोश में नहीं था, यह शब्द मोदी सरकार के शासन में ही प्रचलित हुआ: सचिन पायलट | New India Times

मुरादाबाद लोकसभा-6 से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी के जनसम्पर्क अभियान में शिरकत करने राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे। सचिन पायलट शुक्रवार को करिब 2.30 बजे मुंडापाण्डे, दलपत पुर स्थित हवाई पट्टी पर उतरे और 3.30 बजे मुरादाबाद पहुंचे और इमरान प्रतापगढ़ी के साथ उनके रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो की शुरुआत शहीद स्मारक, पान दरीबा से की गई जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गंज रोड, टाउन हॉल पर पहुंच पर समाप्त हुई।

जनसम्पर्क के दौरान सचिन पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी का जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए साथ ही वहीं इमरान प्रतापगढ़ी के समर्थन में भी नारें लगाये। रोड शो के बाद कांट रोड स्थित हमारा होटल में सचिन पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
पत्रकारों से बात करते हुये सचिन पायलट ने कहा कि मुरादाबाद में कांग्रेस को सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर हमला किया और कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने पीतल नगरी मुरादाबाद की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल के शासनकाल में देश की संवैधानिक संस्थाओं पर चौतरफा हमले बढ़े हैं। दलितों, अल्पसंख्यकों, किसानों पर हमले हुये। अल्पसंख्यकों पर बढ़े हमलों का ज़िक्र करते हुये सचिन पायलट ने कहा कि पांच साल पहले ‘मॉब-लीनचिंग’ जैसा शब्द हमारे शब्दकोश में नहीं था, यह शब्द मोदी सरकार के शासन में ही प्रचलित हुआ, इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सरकार अल्पसंख्यकों को लेकर कितनी असंवेदनशील है।

रोड शो के दौरान एनएसयूआई, कांग्रेस सेवा दल, युथ कांग्रेस तथा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुये। इनमें डॉ. एम पी सिंह, असद मोलाई, अनुभव मेहरोत्रा, मो. नदीम, रिज़वान कुरैशी, अशोक कपूर, अमित पांडेय, अनुराग शर्मा, वी पी मिश्रा, खाकान मिर्ज़ा, खलिश सलमानी, अहमद खान, अहमद खान, अंसारी, आजम अंसारी, विनोद गुम्बर, राजेश पाल, मोहम्मद अब्बास, शामिल हुये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.