संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
ग्वालियर जिला में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के हस्तक्षेप के बाद एएसपी देहात ने पीड़ित छात्रा को लेकर घटना स्थल पर लेकर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विदित हो की वेहट थाना के चार पुलिस कर्मियों पर 10वीं कक्षा की नाबालिक छात्रा ने अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाया है, जिसमें पुलिस ने केवल सिपाही राघवेंद्र पर अपहरण का मामला दर्ज कर उसे गिरप्तार भी कर लिया है, लेकिन पीड़िता के परिजन आरोपियों को पुलिस अधिकारीयों द्वारा बचाने की बात कह रहे हैं। इस मामले में पीड़िता और उसके पिता एसपी से भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक आशीष सिंह ने निष्पक्ष कार्यवाई की बात की है और पीड़िता को भरोषा दिलाया है की जांच में जो भी दोषी पाये जाऐंगे उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा। वहीं दूसरी जोर लड़की के पिता ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की बात भी की है। पुलिस फिल्हाल इस काफी गम्भीर मामले की जांच कर रही है।
