मुरादाबाद में शिक्षा को लेकर काम करना पहली प्राथमिकता: इमरान प्रतापगढ़ी | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद में शिक्षा को लेकर काम करना पहली प्राथमिकता: इमरान प्रतापगढ़ी | New India Times

कांग्रेसी उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुये मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के अफजलगढ़ क्षेत्र का दौरा किया और जनता से संपर्क किया। अफजलगढ़ और बड़ापुर के लोगों से बात करते हुये उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये ये बहुत ही आवश्यक है।

उन्होंने अपने एजेंडे में स्कूली शिक्षा और यूनिवर्सिटी को पहले नंबर पर रखा। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के लोग लंबे समय से यूनिवर्सिटी की मांग कर रहे हैं। मेरी प्राथमिकता में यूनिवर्सिटी पहले नंबर पर रहेगी और मैं साल भर के अंदर ही यूनिवर्सिटी का काम शुरू कर दूंगा।

जनसम्पर्क अभियान विभिन्न चौराहों पर पहुंच नुक्कड़ सभाओं में तब्दील हो जा रहा था जहाँ बड़ी संख्या में लोग जिनमें युवाओं की संख्या बहुतायत थी ने गर्मजोशी से इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत किया।
इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने शायराना अंदाज़ में शिक्षा के लिए आवाम से कहा कि

दो निवाले भले कम ही खाया करो,

अपने बच्चों को लेकिन पढ़ाया करो।

जनसंपर्क की शुरुआत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व बार महासचिव आनंद मोहन गुप्ता जी के निवास से शुरु हुई।
इमरान प्रतापगढ़ी के साथ एनएसयूआई, युथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी शामिल हुये। जिनमें डॉ. ए पी सिंह, असद मोलाई, अनुभव मेहरोत्रा, रिज़वान कुरैशी, खाकान मिर्ज़ा, खलिश सलमानी, अहमद खान, अहमद खान, अंसारी, आजम अंसारी, विनोद गुम्बर, राजेश पाल, मोहम्मद अब्बास, नदीम अंसारी शामिल हुये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.