हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

सोनभद्र जिला के चोपन थाना क्षेत्र के बभनमरी के जंगल से पुलिस ने एक महिला को गिरफ़्तार कर उसकी की निशानदेही पर जंगल में छुपा कर रखे गए एक डबल बैरेल के तमंचे और 9 जिंदा कारतूस को बरामद किया है। बताया जाता है कि इस महिला का संबंध मनोज चेरो से है जो चोपन के हरियरी गांव में ही छुपकर रह रहा था।

झारखंड का नक्सली मनोज चेरो पुलिस के दबिश देने पर गांव से दो दिन पहले फरार हो गया था उसी की तलाश में जब पुलिस ने जंगलों में काम्बिंग और सर्च कर रही थी उसी दौरान यह महिला पुलिस के हाथ लग गयी। महिला से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला को हथियार नक्सली मनोज चेरो ने ही दिए थे। हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि यह महिला नक्सली नहीं है लेकिन नक्सली मनोज चेरो के संपर्क में थी और इसके पास से 315 बोर डबल बैरल गन बरामद हुई है साथ में जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
