अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के हर शहर व गावं स्तर पर बडे पैमाने पर कल रविवार को डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती जलसे-जूलूस व सभाओं के रुप मे मनाई गई। राजस्थान के अनेक शहर नीले झंडो से अटे हुये थे एवं निकलने वाले लम्बे लम्बे जुलूसों से एक दफा तो लगा कि पूरे शहर ठहर से गये हैं।
डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती दलित संगठनों द्वारा बडे स्तर पर मनाई जा रही थी जिनका अनेक जगह नेतृत्व व स्वागत करने में कांग्रेसी नेता व लोकसभा उम्मीदवार पेश पेश नजर आ रहे थे।
हालांकि हर साल की 14-अप्रैल को डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई जाती है लेकिन जिस तरह से इस वर्ष बडे़ पैमाने पर विस्तृत रुप मे जयंती को समारोह व उत्सव के रुप मे मनाया गया है वो देखने व सोचने लायक था। सीकर के रास्तों का जाम करने वाले डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती जूलूस का नेतृत्व कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रहे एवं विधायक परशराम मोरदिया व कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार सुभाष महरिया कर रहे थे। जूलूस पर महरिया व मोरदिया ने अनेक जगह फूल बरसा कर स्वागत किया। महरिया सीकर शहर के अलावा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले देर रात तक कार्यक्रमों में भाग लेते नजर आये।
