प्रताड़ना से तंग आकर विवाहित ने लगाई फांसी, पिता ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

प्रताड़ना से तंग आकर विवाहित ने लगाई फांसी, पिता ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप | New India Times

बहराइच जिले की नानपारा कोतवाली के ग्राम अमवा मोलवी की एक 22 वर्षीय विवाहित ने शुक्रवार शाम को अपने घर में फन्दे से लटक कर जान दे दी। मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पति के विरूद्ध मामला दर्ज करने की कार्यवाही की गयी है।

ग्राम काजी जोत निवासी छब्बू लाल पुत्र सेवक ने बताया कि उसने तीन वर्ष पहले अपनी पुत्री महिमा का विवाह ग्राम अमवा मोलवी निवासी सोनू पुत्र जगदीश के साथ किया था। शादी के बाद से ही सोनू महिमा को परेशान करने के साथ-साथ परिवारिक हिंसा करते हुए प्रताड़ित करता था जिससे काफी दिनों वह मायके में बैठी थी। आज ही सुबह उसे समझा बुझा कर ससुर जगदीश के साथ अमवा मोलवी भेजा था मगर महिमा के जाते ही वह पुनः प्रताड़ित करने लगा जिससे तंग आ कर आज दोपहर बाद महिमा ने घर में फंदे से लटक कर फांसी लगा ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.