फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

अपनी नतनी को देखने जा रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर हुई महिला की मौत हो गई जिसे देख ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। यह घटना बहराइच जिले की नानपारा चीनी मिल के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नानपारा के ग्राम गुरू घुट्टा की रहने वाली ताहिरा पत्नी मुकीम पहलवान आज शाम को किसान सहकारी चीनी मिल के निकट ग्राम फुलवारियां में अपनी नतनी से मिलने जा रहा थी जैसे ही वह चीनी मिल के पास पहुंची कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
