अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT

भोपाल के शाहपुरा इलाके में बीते 15 मार्च को एक युवती के हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार होने वालेे लुटेरे को शाहपुरा पुलिस ने गिरिफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15.03.19 को फरियादिया वैष्णवी उपाध्याय पुत्री अजय उपाध्याय उम्र 19 साल निवासी mig 161 c सेक्टर बंसल हॉस्पिटल के सामने चूनाभट्टी ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैं आज सांय करीब सवा पांच बजे 10 नंबर से होकर ए सेक्टर होते हुये सी सेक्टर शाहपुरा जा रही थी, कि म.न. 64 ए सेक्टर शाहपुरा पहुंची तभी अज्ञात मो.सा. काले व लाल रंग की पर सवार 02 लडके पीछे से आये और फरियादिया के हाथ में लिये एमआई कंपनी का मोबाइल छीन कर भाग गये हैं ।
शाहपुरा थाना टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि उक्त मामले में अपराध क्र 99/19 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जाँच के आधार पर
धर्मेन्द्र सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह ठाकुर पिता नरेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 34 साल नि ग्राम गजर खुरई जिला सागर हाल 121 पटेल नगर मण्डीदीप रायसेन का नाम सामने आया। जिसे खुरई जिला सागर से गिरफ्तार किया गया है।
टीआई रघुवंशी ने आगे बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र ने अपने एक साथ आकाश राय के साथ मिलकर बीते 15 मार्च को बंसल अस्पताल के सामने फरियादी वैष्णवी उपाध्याय का एमआई कम्पनी का मोबाइल फोन लूटा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शहर छोड़कर भाग खड़े हुए थे। फरियादी वैष्णवी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया था।
टीआई रघुवंशी का कहना है कि आरोपी आकाश राय की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी हिरासत में लिया जाएगा।
