मदरसा फ़ैज़ुल उलूम का 59 वां दो दिवसीय वार्षिक आयोजन 10 एवं 11 अप्रैल को | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मदरसा फ़ैज़ुल उलूम का 59 वां दो दिवसीय वार्षिक आयोजन 10 एवं 11 अप्रैल को | New India Times

मदरसा फ़ैज़ुल उलूम बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इकराम अंसारी गब्बू सेठ और नाज़िम ए आला मौलाना अलीम उल्ला ईशाअती ने बताया कि उनके संस्थान का 59 वां वार्षिक सम्मेलन 10 अप्रैल 2019 बुधवार एवं 11 अप्रैल 2019 गुरुवार को इंशाअललाह आयोजित होगा। मदरसे के वरिष्ठ शिक्षक मौलाना सईद एहमद क़ासमी और प्रबंधन कमेटी के सक्रिय सदस्य मोहम्मद ईनाम अंसारी (गब्बू सेठ ) ने बताया कि प्रथम दिवस 10 अप्रैल को ईशा की नमाज़ के बाद, मस्जिद नवाब अब्दुल रहीम, मंडी बाज़ार में गुजरात के ओजस्वी वक्ता मौलाना अश्शैख ईनायत साहब अखरवी अपने विशेष अंदाज़ में जनता को संबोधित करेंगे। 11 अप्रैल गुरुवार को मदरसा फ़ैज़ुल उलूम में प्रातः 9.30 बजे खत्मे क़ुरआन, खत्मे बुख़ारी शरीफ़, जलसा ए दस्तार बंदी और दुआ का आयोजन किया गया है, जिसमें गुजरात के गौरव मौलाना मोहम्मद युसुफ तिनकारवी अपने विशेष अंदाज़ में खत्मे बुखारी शरीफ़ का अंतिम पैरा पढ़कर उपस्थित जनों को संबोधित करेंगे। इस वर्ष इस संस्थान से बुरहानपुर और आसपास के 8 बच्चों और बिहार के 3 बच्चों को सनद अता की जाएगी। प्रबंधन समीति के सदस्यों, पदाधिकारियों और शिक्षक वर्ग के कर्मचारियों ने सर्व धर्म प्रेमी जनता से उक्त कार्यक्रमों में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.