ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश प्रशासन के सहयोग से चलाएगी विशेष अभियान: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान/सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश प्रशासन के सहयोग से चलाएगी विशेष अभियान: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरुकता समिति उत्तर प्रदेश की आवश्यक बैठक शांति नगर महोली रोड मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बुलेट मोटरसाइकिल के चालकों के द्वारा साइलेंसर से बंदूक की जेसी आवाज निकाले जाने से मथुरा जनपद में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। मोटरसाइकिल चालकों के द्वारा दहशत का माहौल बना दिए जाने पर तीखी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी देते हुए जिला प्रशासन से मांग करते हुए ऐसे मोटरसाइकिल वाहन स्वामियों और चालकों खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा हमारी समिति ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दे चुकी है लेकिन पुलिस ने इस समस्या पर कोई भी कार्यवाही नहीं की इसलिए ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं और यह लोग खासतौर पर जहां पर गर्ल्स इंटर कॉलेज, गर्ल्स कोचिंग सेंटर और रोड पर निकलने वाली महिलाओं को परेशान करने के लिए भीड़ भाड़ वाली जगह पर भी साइलेंसर से बंदूक की आवाज निकालने के साथ तेजी से अपनी मोटरसाइकिल को दौड़ा देते हैं जिससे अभी तक कई हादसे हो चुके हैं। इसलिए अब महिला प्रकोष्ठ इस अभियान को अपने नेतृत्व में चलाएगी जिससे शासन प्रशासन का ध्यान इस ओर केंद्रित किया जा सके। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति इस समस्या को लेकर एक विशेष अभियान जियो और जीने दो के नाम से चलाएगी। इस अभियान के अंतर्गत समिति ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, शासन और कोर्ट के माध्यम से इस समस्या का निदान करने का निर्णय लिया है और जल्द ही ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के माध्यम से एक अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में प्रदेश सचिव सुरेश गुप्ता, श्रीमती शिवानी चौधरी, श्रीमती गुंजन शर्मा, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती ओमवती शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती ललिता शर्मा, उदित शर्मा, अनिल सक्सेना आदि प्रमुख रुप उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article