एक भाई ने ले ली दूसरे भाई की जान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

एक भाई ने ले ली दूसरे भाई की जान | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ के ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम सभा पुनर्भु ग्रंट के मजरा गुप्ता कॉलोनी में एक भाई ने दूसरे भाई की जान ले ली। आपको बताते चलें कि ग्राम सभा पुनर्भुग्रंट का मजरा गुप्ता कॉलोनी में दो सगे भाई पास ही अलग अलग मकान में रहते थे। एक भाई ने दूसरे भाई को आज सुबह लाठी डंडों से अलीगंज रोड पर किराने की दुकान के पीछे मारकर जख्मी हालत में छोड़ दिया। वहां पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने उसे उपचार हेतु गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां उसकी मौत हो गई।

डायल 100 के आरक्षी सिपाही शशि कपूर ने बताया कि मुझे सूचना मिली की एक व्यक्ति जख्मी हालात में अलीगंज रोड पर एक किराने की दुकान के पीछे पड़ा है, जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि उसकी हालत बहुत गंभीर थी, मैंने तुरंत उसे अपनी डायल 100 की गाड़ी में डाल कर इलाज के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, परंतु उसकी जान बचाने में असफल रहे। इसी दौरान ग्राम सभा के प्रधान पति से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मजरा गुप्ता कॉलोनी में दो सगे भाई अविवाहित रहते थे जबकि उनके अलग अलग मकान बने हुए थे, इन भाईयों में आये दिन झगड़ा होता रहता था लेकिन आज छोटा भाई मुरारी पटेल पुत्र डोरे लाल ने लाठी से बड़े भाई गंगा राम पुत्र डोरे लाल के ऊपर वार किया, लाठी गंगाराम के सिर पर लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जब समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि गंगाराम पुत्र डोरेलाल को डायल 100 नंबर पुलिस लेकर आई परंतु जब हम लोगों ने उसे देखा तो वह पहले से ही मृत था। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article