के.वी. इंटर काॅलेज पयागपुर के तीन शिक्षक हुये सेवा निवृत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

के.वी. इंटर काॅलेज पयागपुर के तीन शिक्षक हुये सेवा निवृत | New India Times

के.वी. इण्टर काॅलेज पयागपुर जिला बहराइच का 2018-19 का अन्तिम कार्य दिवस अर्थात सत्रावसान, छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल वितरण से प्रांगण उल्लासमय रहा, वहीं अपराह्न से परिसर भावातिरेक पूर्ण रहा क्योंकि विद्यालय के तीन वरिष्ठ अध्यापकों का सेवाकाल आज पूर्ण हुआ।
संस्थान में प्रवेश का जितना ही आनंददायक, सेवा समापन का दिन उतना ही विपरीत एवं भाव पूर्ण होता है। विद्यालय के वरिष्ठ नागरिक शास्त्र प्रवक्ता श्री लाल शरण सिंह, माध्यमिक विज्ञान संवर्ग के वरिष्ठ श्री राज कुमार सिंह एवं शिक्षक संघ पूर्व ‘जिला अध्यक्ष’ तथा वर्तमान ‘इकाई शाखा अध्यक्ष’ श्री बसंत कुमार सिंह जी का कार्यकाल आज पूर्ण हुआ। तीनों ही अध्यापक क्षेत्रीय रहे हैं तथा तीनों शिक्षक काफी मिलनसार रहे हैं। विद्यालय के प्रति आपका योगदान लम्बे समय तक याद किया जायेगा।
सेवा में रहते हुए श्री लाल शरण सिंह एवं श्री बसंत कुमार सिंह एकाधिक बार अपने निजी ग्राम सभा के प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि भी रहे, वही श्री राजकुमार सिंह केंद्र सरकार की सेवा (डाक विभाग) को छोड़कर सवित्त विद्यालय में अध्यापन का सेवा भार ग्रहण किया, जो उनकी शिक्षण के प्रति अभिरुचि एवं निष्ठा दर्शाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article