अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
कम्प्यूटर के CPU में रखकर गांजे की तस्करी करने वाले एक व्यापारी को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने व्यापारी के पास से लगभग 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
मिली जानकारी क अनुसार क्राइमब्रांच की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इतवारा भोपाल में ब्रिजेशिया मस्जिद के पीछे कुमार इलेक्ट्रानिक्स का दुकानदार दुकान से इलेक्ट्रानिक सामान के साथ-साथ गांजा खरीदने और बेचने का भी कारोबार कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि खाकी रंग के गत्ते के कार्टून के अंदर CPU में गांजा भरकर गांजे को इधर उधर बेचने की फिराक में एक दुकानदार है। मुखबिर की सूचना के आधर पर तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दुकानदार से उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम जितेन्द्र हासानी 37 वर्ष पुत्र राजकुमार हासानी निवासी मकान नम्बर 243 रजत नगर पिपलानी भोपाल बताया। पुलिस द्वारा व्यापारी जितेन्द्र हासानी के पास रखे कार्टून की जब तलाशी ली गई, तो खाकी कार्टून के अंदर काले रंग के CPU बाक्स के अंदर छुपाकर रखा गया एक पैकेट शाल में लिपटा हुआ गांजे का पैकेट बरामद हुआ। पैकेट को जब चेक किया गया तो उस में दो किलो मादक पदार्थ गांजा मिला जिसकी कीमत मार्केट में लगभग 20 हजार रुपए है। क्राइम ब्रांच पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से दो किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त कर उसके खिलाफ धारा 8/20 NDPS ACT के तहत गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ करने पर उससे अभी गांजा कहां से लाया था व कहां बेचने जा रहा था इसकी जांच की जा रही है।
