चोरों के हौसले बुलंद: तुलसी विहार कॉलोनी सेवा नगर ग्वालियर में नगदी व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चोरों के हौसले बुलंद: तुलसी विहार कॉलोनी सेवा नगर ग्वालियर में नगदी व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ | New India Times

दिनांक 25/03/19 को पवन त्रिपाठी नामक युवक जो कि मेडिकल सेक्टर से जुड़े है 4 दिन की होली की छुट्टियां मनाकर भिंड से वापस ग्वालियर अपने किराये के मकान जो कि तुलसी विहार कॉलोनी सेवा नगर में स्थित है पवन त्रिपाठी जब अपने घर लौटे और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनका 125000 रुपये नगद और सोने के आभूषण गायब थे। चोरो के द्वारा नगदी व जेवरात साफ किये जा चुका था। परेशान पवन के परिवार ने ग्वालियर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

चोरों के हौसले बुलंद: तुलसी विहार कॉलोनी सेवा नगर ग्वालियर में नगदी व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ | New India Times

पॉश कॉलोनी होने के कारण यहाँ आये दिन चोरी की घटनाएं होती रहती है जबकि पुलिस चौकी यहाँ से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले यहाँ पुलिस की रात्रि गश्त रहती थी लेकिन काफी समय से किसी भी प्रकार की कोई भी गशत यहाँ नही होती है जिसके परिणामस्वरूप चोरियों और चोरों को बढ़ावा मिलता है।
पीड़ित पवन त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि मेरा पुलिस कप्तान नवनीत भसीन जी से अनुरोध है कि सेवानगर चौकी को सक्रिय करें और पुलिस के द्वारा दी जाने वाली गश्त निरन्तर जारी रहे जिससे अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article