संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:
चेम्बर में नई युवा टीम आई है, अब चेम्बर ग्वालियर के विकास का एक एजेंडा तैयार करे जिस पर हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। ग्वालियर में हवाई सुविधा सोनचिरैया अभयारण का डिनोटिफाइएड, 1000 बिस्तर का अस्पताल खास कर नए उधोग ग्वालियर में स्थापित हों यह मेरी प्राथमिकता है, इसके अलावा और जो भी अपार संभावनाएं है उसका एजेंडा चेम्बर तैयार करे, मैं निर्वाचन के बाद में आप सभी के साथ बैठूंगा, यह बात श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने चेम्बर के पदाधिकारियों से कहीं हैं। सबसे पहले सिंधिया ने अध्यक्ष विजय गोयल, सयुंक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष पारस जैन, मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल, सयुंक्त सचिव बृजेश गोयल, कोषाध्यक्ष वसन्त अग्रवाल को बधाई दी।
चेम्बर पदाधिकारियो ने भी सिंधिया को पुष्प गुच्छ प्रदान किये। इस अवसर पर चेम्बर पदाधिकारियो के अलावा केबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, चेम्बर कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव मौजूद थीं।
