अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित सुन्दर नगर में सड़क पर गंदा पानी बह रहा था और कचरे का ढेर लगा हुआ था जिस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। इसी मुद्दे को लेकर कल न्यू इंडिया टाइम्स (NIT) ने एक खबर प्रकाशित कर वहाँ के लोगों की परेशानियों को उजागर किया था।
जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल वहाँ पर साफ सफाई करवा दी है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है और एनआईटी टीम का आभार व्यक्त किया है।
