अलीराजपुर जिला में मिला जिंदा बम | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिला में मिला जिंदा बम | New India Times

अलीराजपुर के छकतला बखतगढ़ थाना अन्तर्गत आज दोपहर एक बाक्स मिला जिसे खोल कर देखने पर उसमें टाईमर देशी बम दिखा। बम से पर लगी घड़ी में 3 बजे का टाईम भी सैट किया हुआ था जिसको देखते ही नगर में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और उस जगह को सुरक्षित किया। अलीराजपुर पुलिस कप्तान विपुल श्री वास्तव भी मौके पर पहुंच गये और मौके का मुआयना किया। फिल्हाल पुलिस ने छकतला चौकी के समीप इन्दिरा आवास परिसर के मैदान में बेरीकेट लगाकर जगह को सुरक्षित कर दिया ताकी आम लोग वहां न जा सकें।

अलीराजपुर जिला में मिला जिंदा बम | New India Timesइन्दौर रेंज ग्रामीण के डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी ने विशेषज्ञों की टीम को रवाना की है। अलीराजपुर पुलिस कप्तान ने जनता से निवेदन किया है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

बम स्क्वायड टीम ने किया बम को निष्क्रीय

बम स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच कर बम को निष्क्रीय कर दिया है। बम स्क्वायड टीम ने कंफर्म कर दिया है कि यह विस्फ़ोटक सामग्री थी जिससे बडा हादसा होथे होते बचा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.