उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की जेल में हुई मौत | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की जेल में हुई मौत | New India Times

ग्वालियर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक कैदी नहाने के लिए जाते समय गिरकर बेहोश हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिये भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गोहद निवासी 60 वर्षीय रामहेत गुर्जर पुत्र मदन सिंह गुर्जर हत्या के मामले में वर्ष 2010 से केन्द्रीय जेल में सजा काट रहा था। उसके साथ ही उसका भाई केदार गुर्जर और भतीजा सूरज भान भी जेल में बंद हैं। मंगलवार की सुबह वह जेल में नहाने जा रहा था कि अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। उसे बेहोश देखकर तुरंत ही उपचार के लिये अस्ताल पहुंचाया गया जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बंदी की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचाया। जेल अधीक्षक मनोज सिंहू ने बताया कि संभवत- बंदी को अटैक पड़ा है, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया और उकी मौत हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article