नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
अहिल्यादेवी बहुउद्देशीय संस्था कि ओर से संस्थापक अध्यक्ष श्री डी डी पाटील ने राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा मे उपजिलाधिकारी बनी धनगर समाज की बेटी श्रीमती डाॅ प्रियंका पाटील का सम्मान किया गया। पेशे से डाॅक्टर प्रियंका के पति श्री सुधीर पांढरे भी डाॅक्टर हैं। प्रियंका 2018 की राज्यसेवा परीक्षा में दूसरे पायदान पर रहीं। समारोह में श्री डी डी पाटील ने कुर्हाड निवासी प्रगतशील किसान श्री ग्यानेश्वर पाटील की मेधावी छात्रा कु नंदीनी का सम्मान किया। इस मौके पर अमित देशमुख, संजय देशमुख, भाष्कर पाटील, शांताराम पाटील, डाॅ संजय पाटील, राजधर पांढरे, शैलेश पाटील आदि मान्यवर उपस्थित रहे।
