आबकारी विभाग का कार्य कर रही है पुलिस, आबकारी विभाग वाले खा रहे हैं मलाई, अवैध ताड़ी शराब बेचने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आबकारी विभाग का कार्य कर रही है पुलिस, आबकारी विभाग वाले खा रहे हैं मलाई, अवैध ताड़ी शराब बेचने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला, पेटलावद, में अवैध नकली ताड़ी व शराब बेचने वालों के ठिकानों पर पुलिस ने कार्यवाही की थांदला नगर में सैकड़ों स्थानों पर दबिश देकर अवैध ताड़ी व शराब बेचने वालों का सामान कच्चा माल सहित देसी दारू भी पकड़ी। पुलिस की कार्यवाही मैं थांदला एस डी ओपी श्री मनोहर गवली, थांदला थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे इस कार्यवाही को अंजाम देने जिसमें ए एस आई सुरेश सेन, एएसआई कुशवाह, एस आई कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश सुनील महेंद्र नायक रूपेश विजय दिनेश सोहन और महिला पुलिसकर्मी शीला, प्रगति, आदि शामिल थे पुलिस द्वारा की गई।

आबकारी विभाग का कार्य कर रही है पुलिस, आबकारी विभाग वाले खा रहे हैं मलाई, अवैध ताड़ी शराब बेचने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। और जन चर्चा यह भी है कि प्रतिदिन करोड़ों रुपए की शराब ट्रको और ट्रालो बंद बिना रोक-टोक के गुजरात व राजस्थान रात के अंधेरे में वह दिन के उजाले में जा रही है। आखिर शराब के बड़े कारोबारी शराब माफिया आबकारी विभाग व पुलिस की पकड़ से दूर क्यों है पुलिस ने भले ही छोटे-छोटे शराब विक्रेताओं के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई कर अपनी पीठ भले ही थपथपा ली हो लेकिन जन चर्चा यह है आज भी बड़े-बड़े शराब माफिया पुलिस की गिरफ्त से दूर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article