अंतर्राष्ट्रीय संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिलाई मशीन की गई भेंट | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिलाई मशीन की गई भेंट | New India Times

भारतीय मूल की अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप आफ़ बुरहानपुर, जायन्ट्स चेरीटेबल ट्रस्ट बुरहानपुर के अंतर्गत संचालित मूक बधिर अंध विद्यालय से पहली से दसवीं तक की शिक्षा ग्रहण कर निकली संगीता बाबुराव को अपनी आजीविका चलाने हेतु एक सिलाई मशीन आज उनकी माताजी लीलाबाई को जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर की ओर से संस्था सदस्य एवं समाज सेवी रामधारी मित्तल द्वारा स्व. श्रीमती गीता देवी श्रीनिवास मित्तल की पावन स्मृति में गीता परिवार की ओर से जायंट्स ग्रुप को प्राप्त हुई। वह मशीन आज मूक बधिर अंध विद्यालय के अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा संगीता बाबुराव की माताजी को भेंट की गई।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन, संस्था के मार्गदर्शक सदस्य रामधारी मित्तल, जायंट्स चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास वैष्णव, संस्था की प्रशासन संचालक डॉ. फ़ौज़िया सोडावाला, संस्था के वित्त संचालक मेहुल जैन, रविन्द्र गुप्ता अताउल्ला खान, सुमेरा अली, शोभा चौधरी, आशा दलाल, विनय सूर्यवंशी, दिलीप दलाल, स्कूल प्राचार्य देविदास चौहान, फैडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, मनोज लध्वे, राजू शिवहरे, अशोक कुरिल, विनोद भाई के साथ साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अपने संबोधन में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा की हम बहुत सौभाग्य शाली हैं कि हमारी ही स्कूल से पढ़ लिखकर निकली बेटी अब उसके हुनर के माध्यम से अपनी आजीविका को चलाने के लिए आज हम सिलाई मशीन भेंट करते हुए गौरवान्वित महसूस करते हैं। उक्त अवसर पर रामधारी मित्तल ने कहा कि, संगीता बेटी अगर अपने कार्यो को और आगे बढ़ाना चाहती है तो मैं मेरी फैक्ट्री से छोटी एवं बड़ी थैलिया बनाने के लिए कपड़ा कम से कम दाम और किलो के भाव में दे दूंगा जिससे की वह खुद मेहनत कर स्वाभिमान से अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। कार्यक्रम का संचालन मेहुल जैन ने किया एवं आभार डा. फ़ौज़िया सोडावाला ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article